बिहार

नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई वज्रपात की घटना

Admin2
29 July 2022 8:28 AM GMT
नवादा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई वज्रपात की घटना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार में मॉनसूनी बारिश के दौरान वज्रपात का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में गुरुवार को ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा गया और कैमूर में दो-दो लोगों की जान गई। वहीं, भोजपुर, नालंदा और नवादा में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद एक-एक शख्स ने दम तोड़ दिया। सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है।

गया जिले के बोधगया में मोचारिम पंचायत के भोला बिगहा गांव में गुरुवार शाम ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई। उसके साथ दो मवेशी भी मर गए। वहीं, रानीगंज मोहल्ला में दोपहर में ठनका गिरने से एक महिला की जान चली गई।जिले के भभुआ में सदर थाना इलाके के सिकठी गांव में खेत में काम कर रही सात महिलाओं पर ठनका गिर गया। इससे एक महिला की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं, अन्य महिलाएं सदमे में हैं। जिले के सारंगपुर में भैंस चरा रहे एक शख्स पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई।बक्सर जिले के राजपुर में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। भोजपुर जिले के पवना थाना इलाके के भगवानपुर गांव में खेत में धान की रोपनी कर रही महिलाओं पर ठनका गिर गया। इसमें एक महिला ने दम तोड़ दिया और दूसरी बुरी तरह झुलस गई। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। नवादा जिले के रजौली में भी वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई।
source-hindustan
Next Story