बिहार

आम आदमी पार्टी की बैठक में पार्टी विस्तार पर हुई चर्चा,कई नए सदस्य भी बने

Shantanu Roy
14 Dec 2022 12:30 PM GMT
आम आदमी पार्टी की बैठक में पार्टी विस्तार पर हुई चर्चा,कई नए सदस्य भी बने
x
बड़ी खबर
पूर्वी चम्पारण। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय में नोखा विधानसभा के प्रभारी शेर जहां की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विहार में भी दिल्ली व पंजाब की तरह आप की सरकार बनाने हेतु क्षेत्र में जन जागरण अभियान चला लोगों को जागरूक करने तथा संगठन का विस्तार हेतु सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विहार में गरीबी चरम पर है। यहा की सरकार गरीबों का वोट तो लेती है।
लेकिन काम पूंजी पतियों की कर रही है। भ्रष्टाचार में अधिकारी व कर्मी लिप्त है।जवकि सरकार आंख बंद कर लूटपाट की छुट दे रखी है। बिना नजराना दिए किसी भी विभिग में काम नहीं हो पाता है।फिर सरकार के नुमाइंदे क्या कर रहे हैं। तत्पश्चात कुझी गांव राजेन्द्र उपाध्याय, मंटू तिवारी राजपुर के विशाल कुमार,रंजन गुप्ता सहित अन्य ने आप की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में अजीत कुमार,शिव शंकर तिवारी, डाक्टर अहमद अली, हरी ओम,दयाशंकर सिंह,बजरंगी कुमार,धीरज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
Next Story