
x
बक्सर। जिले में युवक की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है। एक युवक की उसके ही तीन दोस्तों ने गर्दन के आसपास ड्रग्स की सुई चुभा कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसके गर्दन पर 100 से अधिक बार ड्रग्स की सुई चुभाई गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना 10 नवंबर की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बक्सर में 10 नवंबर को हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान 20 साल के मनोज यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मनोज ने अपने 3 दोस्तों के साथ ड्रग्स ली थी। नशे में सभी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद तीनों दोस्तों ने पहले मनोज के साथ मारपीट की। फिर उसकी गर्दन के आसपास ड्रग्स की सुई को 100 से ज्यादा बार चुभाया। जिससे उसकी मौत हो गई।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृतपुरा चिमनी के पास मनोज यादव की हत्या मामले में पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास मृत युवक का मोबाइल भी मिला। वहीं तीसरे युवक की भी तलाश जारी है। 10 नवंबर को मृत युवक की पहचान होने के साथ ही पुलिस इस मौत की गुत्थी सुलझाने में लग गई थी। मृत युवक का मोबाइल जो घटना स्थल से गायब था, उसकी तलाश के लिए तकनीकी टीम का सहारा लिया गया। जिससे मोबाइल के साथ उसके दोस्त को दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर दूसरे दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरा दोस्त जो इस हत्या में शामिल है। वह बेंगलुरु भाग गया है, लेकिन उसकी पहचान हो गई है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है। सभी इंटर के छात्र हैं।
9 नवंबर को सभी घर से आहिरौली में हो रहे यज्ञ देखने के लिए निकलने थे। लेकिन रास्ते में कृतपुरा चिमनी के पास सभी ने पहले ड्रग्स ली। डोज अधिक लेने को लेकर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने बताया कि तीन-तीन डोज चारों ने ली थी। आखिरी डोज के लिए झगड़ा शुरू हो गया। मनोज वो डोज मांग रहा था। इसी को लेकर पहले मारपीट हुई फिर सभी ने मनोज को पकड़ ड्रग्स की सुई को सैकड़ों बार गर्दन के पास चुभाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
न्यूज़ क्रेडिट: news4nation
Next Story