बिहार

विवाद में छोटे भाई ने लाठी से मारकर बड़े भाई की हत्या

Shantanu Roy
12 Nov 2022 1:32 PM GMT
विवाद में छोटे भाई ने लाठी से मारकर बड़े भाई की हत्या
x
मचा कोहराम
चिरैया। थाना क्षेत्र के सेमरा टोला ढाठ गांव में रास्ता को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने लाठी डंडे से पीट पीट कर बड़े भाई की हत्या कर दिया। घटना शुक्रवार की देर शाम घटी है। हत्या की खबर मिलते ही चिरैया पुलिस देर रात को घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें पुलिस असफल रही। पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई सर्वानंद राय ने बताया कि घटना के समय घर के लोग काम में लगे हुए थे। इसी बीच रास्ता को लेकर उनके मंझले भाई मृतक जवाहर राय (60) और छोटा भाई बंटी राय उलझ गए। जवाहर राय को अकेला पाकर बंटी राय उसके पुत्र व्यास मुनि राय, अवनीश राय, उसकी पत्नी माया देवी, पुत्री रीना कुमारी और पतोहू सिकीली देवी व श्यामसुंदर देवी ने लाठी डंडा से हमला कर दिया।
जिसके कारण वह घटना स्थल पर ही मूर्छित होकर गिर गया। जहां थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। वे लोग कुछ समझ पाते इसके पूर्व ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद सांत्वना के लिए उसे लेकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि मृतक जवाहर राय की पत्नी कृष्णा देवी पर बार बार बेहोशी का दौरा पड़ रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। मृतक का बड़ा पुत्र जितेन्द्र कुमार बाहर है। उसके आने की प्रतीक्षा की जा रही है। उसके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Next Story