बिहार

Samastipur में बारात आते ही प्रेमी संग भागी दुल्हन

Sanjna Verma
24 Jun 2024 1:49 PM GMT
Samastipur में बारात आते ही प्रेमी संग भागी दुल्हन
x
Samastipurसमस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में दूल्हे जब बारात लेकर ससुराल पहुंचा तो पता चला कि दुल्हन गायब है. दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार होने की सूचना के बाद इज्जत बचाने के लिए दोनों परिवारों ने मिलकर दूल्हे की शादी दूल्हन की छोटी बहन के साथ करवा दी. शादी की अगली सुबह पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया. उसने अपने प्रेमी पर kidnap करने का आरोप लगाया है
बारात आते ही गायब हो गयी दुल्हन
विभूतिपुर थाना क्षेत्र में देर रात निकली बारात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची. वहीं दुल्हन शौच के बहाने घर से निकलकर पीछे स्थित बगीचा में चली गई. वहां उसका प्रेमी पहले से इंतजार कर रहा था. अपनी पसंद के लड़के से शादी करने के लिए वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. दुल्हन के भागने की जानकारी जैसे ही लड़की वालों को हुई तो हड़कंप मच गया. उन्होंने इज्जत बचाने के लिए नया तरीका निकाल लिया. दुल्हन की छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया और उसी से लड़के की शादी कराई गई.
दुल्हन की जगह साली ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए
Rosda थाना क्षेत्र के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर थाना क्षेत्र में आई थी. लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी. उधर लड़का भी पूरी तैयारी के साथ शादी के लिए पहुंच था, लेकिन जैसे ही बारात पहुंचने की जानकारी मिली कि लड़की गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई. जैसे ही इसकी जानकारी मिली कि लड़की गायब है तो पहले परिजनों ने लड़की की तलाश की, नहीं मिलने पर लड़की वालों ने घटना की सच्चाई लड़केवालों को बता दी. कुछ देर के मंथन के बाद लड़का ने दूल्हन की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. दुल्हन की जगह साली ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए.
पुलिस को दी गयी सूचना
दूल्हा और दुल्हन को विदा करने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि लड़की को बरामद कर लिया गया है. उसका कहना है प्रेमी मनीष ने उसे अगवा कर लिया था.पूरी रात उसे बंधक बना कर रखा गया. सुबह मनीष और उसके दोस्त POLICE आते देख उसे छोड़कर भाग गये. हालांकि घर वाले उसकी बात मानने को तैयार नहीं हैं. लड़की के बयान पर मनीष और दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है..
Next Story