बिहार

सहियारा में दो मजदूरों को बदमाशों ने मारी गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Rani Sahu
25 Sep 2022 10:57 AM GMT
सहियारा में दो मजदूरों को  बदमाशों ने मारी गोली, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
x
सीतामढ़ी जिले के सहियारा में दो मजदूरों को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की, फिर दोनो मजदूरों को दो- दो गोलियां दाग दी। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है की सहियरा थाना से चार कदम दूरी पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। परिजनों का कहना है कि, जिस समय यह घटना हुई उस समय थाने में पुलिस सो रही थी।
घटना के बाद ग्रामीणों ने अपनी तत्परता से दोनों भाग रहे युवकों को पकड़ लिया। पहले तो ग्रामीणों ने उस दोनो की जमकर पिटाई कर दी। फिर सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोश झेलना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस जीप को आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। करीब तीन घण्टे तक थाने को भी ग्रामीणों ने घेर लिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
आक्रोशित ग्रामीणों ने सहियारा -मेजरगंज मुख्य पथ को जाम कर घंटो प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस गोलियों की आवाज सुनकर थाने की दरवाजे बंद कर ली। फिर ग्रामीण आक्रोशित होकर सड़क जाम कर आगजनी की। वही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के कार्यशैली को लेकर लोग काफी आक्रोशित दिखे। कहा घटना के वक्त थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मी सो रहे थे। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
गोली से घायल दोनो युवकों को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज की जा रही हैं। जख्मी दोनो युवकों की पहचान सहियारा गांव वार्ड 6 निवासी उमेश ठाकुर और चिमनपुर टोले निवासी धर्मेन्द्र पासवान के रूप में किया गया। वही हथियार के साथ पकड़े गए अपराधी रोशन यादव व दीपक कुमार को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। वही एसपी द्वारा अधिकृत पदाधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर रामकृष्णा ने कहा कि इस मामले में एसपी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story