रानीगंज में भाजयुमो ने प्रदर्शनी लगाकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
![रानीगंज में भाजयुमो ने प्रदर्शनी लगाकर चलाया हस्ताक्षर अभियान रानीगंज में भाजयुमो ने प्रदर्शनी लगाकर चलाया हस्ताक्षर अभियान](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/07/28/3224562-27dlm704270720231815943971640x320.webp)
अररिया: भ्रष्टाचार और कुशासन की पर्याय बिहार की गठगबंधन सरकार ने राज्य को क्रिमनल स्टेट बना दिया है। प्रदेश की जनता मन बना चुकी है नीतीश कुमार की विदाई तय है।उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने भाजयुमो द्वारा चलाये जा रहे राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा अररिया जिला अध्यक्ष आकाश राज के अगुवाई में रानीगंज में अभियान की शुरुआत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि बीते 11 महीने के कार्यकाल में पहली कलम से 10 लाख सरकारी नौकरी के खोखले वादे करने वाली महागठबंधन सरकार ने रोजगार मांगने वाले बेरोजगार छात्र युवाओं पर 6 बार लाठी चार्ज किया। तुष्टिकरण के नीति पर चलकर सनातन आस्था के साथ खिलवाड़, 2000 से अधिक हत्याएं, 350 से ज्यादा फिरौती, 150 से अधिक डकैती मुजफ्फरपुर में नरसंहार बांका, अररिया बेगूसराय नवादा में दलित बहनों को नंगा करने उसके साथ सामूहिक बलात्कार, सत्ताधारी दलों द्वारा दलित भाइयों की पिटाई बिजली मांगने पर गोली मारने जैसे गम्भीर अपराध से बिहार की मानवता शर्मसार हो रही है।इन सबके बीच राज्य के मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री मौन मंत्री बन गये है।