बिहार

पटना-रांची जनशताब्दी में 208 बेटिकट यात्री धराए

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 12:55 PM IST
पटना-रांची जनशताब्दी में 208 बेटिकट यात्री धराए
x

गया न्यूज़:गया जंक्शन से होकर पटना-रांची जनशताब्दी में विशेष टिकट जांच व सुरक्षात्मक सर्च अभियान चलाया गया. अभियान में 208 बेटिकट यात्री पकड़े गए. पकड़े गए बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में करीब 70 हजार रुपये वसूली की गई है.

ईसीआर के सीसीएम (कैटरिंग) विनीत कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय इंस्पेक्टर व टीटीई की टीम ने विशेष अभियान की कार्रवाई की गई. पटना से गया जंक्शन होते हुए रांची तक यह विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सीसीएम ने यात्रियों को हर हाल में निर्धारित टिकट लेकर ही ट्रेन सफर करने को लेकर ट्रेन के सभी कोच सहित ठहराव होने वाले गया जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर लोगो के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया.

विशेष जांच अभियान के दौरान रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रांची से गया जंक्शन तक सीसीएम व उनके टीम ने जांच किया. बताया गया कि जनशताब्दी एक्सप्रेस में पकड़े गए बेटिकट यात्रियों के मामले में ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई से भी जवाब तलब किया जाएगा.

Next Story