बिहार

Patna में बदमाशों ने छीना RJD विधायक की पत्नी का चेन

Sanjna Verma
30 Aug 2024 2:23 PM IST
Patna में बदमाशों ने छीना RJD विधायक की पत्नी का चेन
x
पटना Patna: बिहार की राजधानी पटना में राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी की चेन मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार को छीन ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब जहानाबाद से राजद विधायक सुदय यादव की पत्नी सचिवालय थाना अंतर्गत आर ब्लॉक इलाके में सुबह टहलने के लिए निकली थीं।
पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह आर ब्लॉक के पास पहुंची। दो अज्ञात बदमाश पीछे की तरफ से आए और चेन छीनकर तुरंत मौके से फरार हो गए... घटना में महिला को चोटें भी आईं।
वहीं पटना जिला Police ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन की भी पहचान कर ली है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
Next Story