बिहार

बहू की हत्या, दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने से नाराज था ससुराल वालों

Rani Sahu
13 Sep 2022 1:25 PM GMT
बहू की हत्या, दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने से नाराज था ससुराल वालों
x
मोतिहारी में दहेज में बाइक और सोने की चेन नहीं मिलने ने नाराज ससुराल वालों ने बहू की हत्या कर दी। मृतक के मायके वालों ने ससुराल वालों पर फंदा से लटका कर हत्या का आरोप लगाया है। केसरिया थाना क्षेत्र सरोतार गांव की 20 वर्षीय संध्या की गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जगदीश सहनी के पुत्र संजीव सहनी हुई थी। इस साल 20 मई को ही शादी हुई थी।
मृतका के भाई ने दी जानकारी
मृतका संध्या देवी का फुफेरा भाई कृष नंदन सहनी ने बताया कि सुबह फोन पर जानकरी मिली कि मेरी ममेरी बहन के ससुराल वाले फंदा लगा कर हत्या कर दिया हैं। जब मैं उसके घर कोहबरवा पहुचा तो घर मे फंदे से लटका हुआ था, और उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे,
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
गोविंदगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि एक नव विवाहिता को फंदे से लटका कर मार दिया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा था। घर में ही पलंग पर सुलाया हुआ था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार थे। मृतक के परिजनों ने आठ लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है।
Next Story