बिहार

खगड़िया में लोगों ने CO से की हाथापाई, कपड़े भी फाड़ दिये, जानिए पूरा मामला?

Teja
17 Oct 2022 9:54 AM GMT
खगड़िया में  लोगों ने CO से की हाथापाई, कपड़े भी फाड़ दिये, जानिए पूरा मामला?
x
खगड़िया. मंदिर में आरओ प्लांट का शिल्यांस करने आये चौथम अंचल के CO को स्थानीय लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीओ के साथ हाथापाई भी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिये। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला को शांत करवाया।
मिली जानकरी के अनुसार खगड़िया के मानसी थाना इलाके के धमारा कात्यायनी मंदिर परिसर अंचलाधिकारी भरत भूषण आरओ प्लांट का शिलान्या करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने एक मुकदमे को लेकर भारी हंगामा किया। सीओ के साथ हाथापाई कर उनके कपड़े भी फाड़ दिये। घटना के दौरान खगड़िया के सांसद महबूब अली केसर और एमएलए भी मौजूद थे।
वहीं लोगों के हंगामा के बाद आसपास में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवायी। फिलहाल लोगों का हंगामा शांत हो गया है।
Next Story