बिहार

दरभंगा में प्रेमी को तालिबानी सजा, मुंडन कर कालिख पोत गांव में घुमाया

Saba Naaz
5 July 2025 9:33 PM IST
दरभंगा में प्रेमी को तालिबानी सजा, मुंडन कर कालिख पोत गांव में घुमाया
x
Bihar बिहार : दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध के चलते एक युवक को तालिबानी स्टाइल में सजा दी गई।
युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से संबंध रखते हैं, और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इसी को लेकर गांववालों ने युवक को न केवल अपमानित किया, बल्कि हिंसा का भी शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार, युवक और युवती 2 जुलाई को अपने घरों से भाग गए थे। बाद में लड़की के परिजनों ने उन्हें यह कहकर वापस बुलाया कि उनकी शादी करा दी जाएगी।
जब दोनों लौटे, तो लड़की पक्ष ने लड़के के पिता को भी बुलाया और उसके सामने ही युवक का सिर मुंडवाया, उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान युवक के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कैसे युवक को अपमानित किया गया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Next Story