
x
जनता से रिश्ता : मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के खगड़िया जिले का है। यहां के महेशखूंट थाने के मुंशी ने एक सोती हुई महिला सिपाही के ऊपर गलत नजर रखते हुए छेड़छाड़ और जबरदस्ती की। हालांकि, वह कामयाब नहीं हो पाया और पकड़ा गया। महिला सिपाही ने इस बात की तुरंत जानकारी थाना प्रभारी नीरज कुमार को दी। नीरज कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुंशी को हिरासत में ले लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
मुंशी के खिलाफ दर्ज हुआ केस
खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि संबंधित इलाके के डीएसपी को जांच के आदेश दिए गए हैं। महिला सिपाही की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मुंशी को जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर, पुलिस थाने में ही होने वाली ऐसी घटना ने लोगों के मन में पुलिस को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब महिलाएं थाने में ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर उनकी सुरक्षा क्या गारंटी है।
सोर्स-HINDUSTAN

Admin2
Next Story