बिहार

बिहार में इस साल ला नीना ने बढ़ा दिए सर्दी के दिन, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया क्‍यों अब तक बरकरार है ठिठुरन

Renuka Sahu
8 Feb 2022 1:55 AM GMT
बिहार में इस साल ला नीना ने बढ़ा दिए सर्दी के दिन, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया क्‍यों अब तक बरकरार है ठिठुरन
x

फाइल फोटो 

बिहार में इस साल सर्दी ने एक महीने ज्यादा सताया। पहले पश्चिम बंगाल से आई हवा के कारण भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में समय से पूर्व ठंड आ गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिहार में इस साल सर्दी ने एक महीने ज्यादा सताया। पहले पश्चिम बंगाल से आई हवा के कारण भागलपुर समेत पूर्वी बिहार में समय से पूर्व ठंड आ गई। उसके बाद हिमालयी क्षेत्रों से बह रही पछुआ ने ठिठुरन बढ़ा दी। आलम यह हुआ कि हर साल जहां मकर संक्रांति के बाद ठंड का असर खत्म होने लगता था, वह इस साल बसंत पंचमी के खत्म होने के बाद भी बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ला नीना प्रभाव के कारण इस साल ठंड के दिन ज्यादा हो गये।

15 दिन बढ़ गई ठंड के दिनों की संख्या
मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर में वर्ष 2019 में जहां 22 दिन ठंड पड़ी थी, वहीं वर्ष 2020 में यह संख्या बढ़कर 27 दिन हो गयी थी। साल 2021 में यह संख्या कम होकर 24 पर आ गई तो इस बार सर्दी का सितम 37 दिनों से जारी है। ला नीना के प्रभाव के कारण इस बार अनुमान था कि ठंड 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी, जो नहीं हुई। ठंड जनवरी के पहले सप्ताह में अपने रंग में आनी शुरू हुई। अनुमान था कि 26 जनवरी के बाद ठंड धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
सप्ताह अधिकतम न्यूनतम तापमान
1 से 8 जनवरी 25.3 डिग्री 12.5 डिग्री
9 से 16 जनवरी 21.8 12.3
17 से 24 जनवरी 19.7 11.1
25 से 31 जनवरी 19.6 11
01 से 07 फरवरी 25.11 11.7
सप्ताह अधिकतम न्यूनतम तापमान
1 से 8 जनवरी 22.2 डिग्री 11.1 डिग्री
9 से 16 जनवरी 22.7 13.4
17 से 24 जनवरी 19.4 10.5
25 से 31 जनवरी 18.4 10.4
01 से 07 फरवरी 19.9 10.8
Next Story