बिहार

बिहार में 7वीं कक्षा के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल पर मचा घमासान, प्रश्न में कश्मीर को बताया गया था अलग देश

Admin Delhi 1
19 Oct 2022 8:16 AM GMT
बिहार में 7वीं कक्षा के प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल पर मचा घमासान, प्रश्न में कश्मीर को बताया गया था अलग देश
x

बिहार न्यूज़: बिहार शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित सरकारी स्कूलों के लिए कक्षा 7 के प्रश्न पत्र में कश्मीर को भारत से अलग हिस्सा बताया। एक छात्रा ने बताया कि परीक्षा का पहला प्रश्न ही देश के लोगों को लेकर था। कश्मीर देश नहीं बल्कि एक राज्य है। शिक्षाविद् पंकज झा (किशनगंज, बिहार) ने बताया कि प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर नहीं होता यह शायद राज्य स्तर पर ही होता है। यह सर्व शिक्षा अभियान द्वारा दिया गया है और यह राज्य स्तर पर होता है। इसे एक मानवीय चूक माना जा सकता है। हमने बच्चों को बताया है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। एक अन्य मध्य विद्यालय की प्राचार्या आशा लता ने कहा कि ऐसा होना नहीं चाहिए। शिक्षक से इस तरह की भूल बार-बार होना सही नहीं है. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी DEO ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि अब से पहले वर्ष 2017 में भी ऐसा मामला सामने आया था। तब भी यही सवाल पूछा गया था। हाय तौबा मची थी। तब भी इस मानवीय भूल बताया गया था।

क्या है पूरा मामला ?

कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर ऐसा सवाल पूछा गया कि चारों तरफ बवाल मच गया है। कश्मीर को अलग देश बताया गया है। मामला बिहार का है। बिहार के किशनगंज में 7वीं कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। ये परीक्षा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा आयोजित की जाती है. पेपर अंग्रेजी का था. इसमें जो सवाल पूछा गया वो कुछ इस तरह था जो कश्मीर को एक अलग देश की तरह दर्शा रहा था। कुछ ही समय में इस प्रश्नपत्र की फोटो सोशल मीडिया पर आ गई और मुद्दा बना कि- क्या बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती?

बिहार किशनगंज क्लास 7 इंग्लिश के पेपर में ये पहला ही सवाल था। पूछा गया कि- इन देशों के लोगों को क्या कहते हैं। जैसे- चीन के लोगों की Chinese कहते हैं, नेपाल के लोगों को क्या कहते हैं? इंग्लैंड के लोगों को क्या कहते हैं?, कश्मीर के लोगों को क्या कहते हैं?, भारत के लोगों को क्या कहते हैं?


लोकसभा में पश्चिमी चंपारण से बीजेपी सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने अपने फेसबुक वॉल पर क्वेश्चन पेपर की फोटो पोस्ट करते हुए ये मुद्दा उठाया। उन्होंने बिहार सरकार सरकार के साथ-साथ सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।

Next Story