बिहार

Bihar में बहू ने सास को पीटकर मार डाला! बेटे ने पत्नी के खिलाफ थाना में की शिकायत

Ashish verma
25 May 2025 11:40 PM IST
Bihar में बहू ने सास को पीटकर मार डाला! बेटे ने पत्नी के खिलाफ थाना में की शिकायत
x
Bihar में बहू ने सास को पीटकर मार डाला

Muzaffarpur.मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर में पार्वती देवी (55) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बहू खुशबू कुमारी व उसके मायके वालों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूछताछ में बेटे सागर कुमार ने बताया कि उसका पत्नी खुशबू कुमारी से विवाद चल रहा था। उसका मायका रामबाग में है। मायके वाले अक्सर वहां झगड़ा करते थे। चार दिन पहले भी मारपीट हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की रात खुशबू कुमारी अपने मायके वालों के साथ आई और मां की पिटाई कर दी।


Next Story