बिहार

घरेलू विवाद में शिक्षक ने खुद सिर में मारी गोली

Admin Delhi 1
5 May 2023 1:03 PM IST
घरेलू विवाद में शिक्षक ने खुद सिर में मारी गोली
x

बक्सर न्यूज़: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का नुआंव गांव में एक शिक्षक ने अपने ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया. गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. शिक्षक के इस आत्मघाती प्रयास से परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीण सन्न रह गए. घटना के उपरांत आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया. घायल वैभव कुमार (38) इटाढ़ी प्रखंड स्थित पिथनी हाई स्कूल में शिक्षक है. जो बड़का नुआंव निवासी दिलीप कुमार का पुत्र है. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली.मां से झगड़ा कर मारी ली गोली

परिजनों ने बताया कि वैभव ने तीन शादियां की है. जिसमें से दो पत्नियों का तलाक हो गया है. जबकि तीसरी पत्नी अभी उसके साथ रह रही है. ऐसे में आपसी झगड़ा अक्सर होता रहता है. इस बीच शिक्षक ने किसी बात को लेकर अपनी मां से बकझक व विवाद किया था. इसके बाद तनाव में आकर उसने खुद ही गोली मार ली थी. घटना के बाद गांव में कई तरह के चर्चा का दौर शुरू हो गया है.

Next Story