बिहार

इस्कॉन मंदिर जाने वालों के लिए जरूरी खबर पटना में लागू नया ट्रैफिक प्लान

nidhi
4 Sept 2026 11:39 AM IST
इस्कॉन मंदिर जाने वालों के लिए जरूरी खबर पटना में लागू नया ट्रैफिक प्लान
x
कान्हा जन्मोत्सव

पटना: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मंदिर और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यातायात पुलिस के अनुसार, जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान बुद्ध मार्ग और इस्कॉन मंदिर की ओर निजी वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यह व्यवस्था कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।

इन रास्तों पर रहेगा बदलाव
ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।
जीपीओ फ्लाईओवर से बुद्ध मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
अदालतगंज मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
कोतवाली की ओर से आने वाले वाहनों को डाकबंगला चौराहा होते हुए पटना जंक्शन की तरफ भेजा जाएगा।
जीपीओ के नीचे से इस्कॉन मंदिर जाने वाले वाहनों को आर-ब्लॉक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
फ्रेजर रोड और बंदर बगीचा की ओर से बुद्ध मार्ग आने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी।
श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था
मंदिर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कई जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। श्रद्धालु अपने वाहन मौर्यालोक, बुद्ध स्मृति पार्क, जीपीओ, मल्टी-मोडल हब और मिलर हाई स्कूल में पार्क कर सकते हैं।
सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस बल
जन्माष्टमी पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ के दौरान जेबकतरी और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर क्षेत्र में वाहन ले जाने से बचें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें, ताकि जन्माष्टमी उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
Next Story