बिहार

IAS पति-पत्नी बने पड़ोसी जिलों के DM, जाने कौन

Saba Naaz
19 Jun 2026 5:12 PM IST
IAS पति-पत्नी बने पड़ोसी जिलों के DM, जाने कौन
x

Bihar: बिहार में हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद एक IAS दंपत्ति चर्चा का केंद्र बन गया है। 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय को भागलपुर जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि उनके पति अंशुल अग्रवाल को बांका जिले की कमान सौंपी गई है। खास बात यह है कि दोनों जिले पड़ोसी हैं, जिससे यह नियुक्ति और भी चर्चा में आ गई है।

प्रशासनिक जिम्मेदारी में नया संयोग

भागलपुर और बांका दोनों जिले भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत आते हैं। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि एक ही IAS पति-पत्नी इन दोनों पड़ोसी जिलों के जिलाधिकारी बने हैं। प्रशासनिक हलकों में इसे एक दुर्लभ संयोग माना जा रहा है।

अलंकृता पांडेय का सफर

अलंकृता पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने एमएनआईटी प्रयागराज से बीटेक करने के बाद UPSC परीक्षा में पहले प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 85 हासिल की थी। वह पहले जहानाबाद की डीएम रह चुकी हैं और अब उन्हें भागलपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

कैडर बदलाव की पूरी प्रक्रिया

अलंकृता मूल रूप से पश्चिम बंगाल कैडर की IAS अधिकारी थीं। शादी के बाद उन्होंने अपने पति अंशुल अग्रवाल के साथ रहने के लिए इंटर-कैडर ट्रांसफर के तहत बिहार कैडर में स्थानांतरण लिया। केंद्र और दोनों राज्यों की मंजूरी के बाद यह बदलाव संभव हुआ।

अंशुल अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अंशुल अग्रवाल बिहार कैडर के IAS अधिकारी हैं और अब उन्हें बांका जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।

प्रशासनिक हलकों में चर्चा

दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर प्रशासनिक जगत में काफी चर्चा हो रही है। एक ही दंपत्ति का पड़ोसी जिलों की कमान संभालना एक दुर्लभ प्रशासनिक संयोग माना जा रहा है, जिससे दोनों जिलों के कामकाज पर भी सबकी नजर रहेगी।

Next Story