सड़क पर पति ने पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या, अब हुआ ये खुलासा

पटना: बिहार की राजधानी पटना (Bihar Patna) में गुरुवार दोपहर एक शख्स ने अपनी बेटी और तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया था. इस मामले की जांच में सामने आया कि हत्या और आत्महत्या को अंजाम देने वाला राजीव दूसरी पत्नी से भी तलाक के बाद अपनी बेटी (पहली पत्नी से जन्मी थी) को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन बेटी उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ रह रही थी. इसको लेकर वह परेशान था. संभवत: इसी वजह से उसने पटना के अनीसाबाद क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी में हत्या और आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





