बिहार

कश्मीर से लौटा पति, पत्नी को मारी गोली, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
10 Nov 2021 8:55 AM IST
कश्मीर से लौटा पति, पत्नी को मारी गोली, हुआ कुछ यूं...
x
गोली महिला के बाएं पैर में लगी है।

वीरपुर (सुपौल): सुपौल के वीरपुर शहर के वार्ड पांच में पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली महिला के बाएं पैर में लगी है। बताया जा रहा है कि मो. आजाद मंगलवार को ही कश्मीर से लौटा था। घर पहुंचने के बाद पत्नी नसीमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसी बात से गुस्साए आजाद ने पत्नी पर गोली चला दी। जख्मी हालत में परिजनों ने नसीमा को एलएनएम अस्पताल लाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story