बिहार

घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Rounak Dey
14 Aug 2022 6:21 PM IST
घरेलू विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
x

गया: बिहार के गया जिले में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात की यह घटना नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के नीमथु गांव की है। मृतका की पहचान सोनी कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई। मृतका सोनी के भाई ने कहा के उसकी बहन अपने मायके आई थी। थोड़ी देर बाद बहनोई (राहुल कुमार) ने फोन कर कहा था कि बहन को जल्दी भेजो नहीं तो जान मार देंगे। इसके बाद उनकी बहन तुरंत अपनी ससुराल चली गई।

सोनी के भाई ने आगे बताया कि शनिवार की सुबह बहनोई ने बताया कि आप की बहन झगड़ा कर कहीं भाग गई है। सूचना के जब वह बहन के घर पहुंचा बताया गया कि उसे सांप ने काट लिया है। लोग उसे झाड़ फूक के लिए ले गए हैं। खोजबीन करने पर पता नहीं चला। शनिवार की शाम पैमार नदी के पुल के रास्ते बहन के शव को दूसरे जगह ले जाते दिखे। नजदीक जाने पर शव रख कर फरार हो गए। इसके बाद इसकी सूचना नीमचक बथानी थाना को दी। नीमचक बथानी थाना अध्यक्ष रमेंद्र कुमार ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है । मृतका के परिजनों द्वारा अभी आवेदन नहीं मिला है।

Next Story