बिहार

पति ने पत्नी का प्राइवेट पार्ट जलाया, ये वजह आई सामने

Shantanu Roy
25 Jun 2022 5:56 PM GMT
पति ने पत्नी का प्राइवेट पार्ट जलाया, ये वजह आई सामने
x
बड़ी खबर

सुपौल। सुपौल में महिला प्रताड़ना का झकझोर देनेवाला वाकया सामने आया है। दो बच्चों के पिता ने मुंबई की एक लड़की के प्यार में फंसकर गांव में रहने वाली अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। गर्म रॉड से उसके प्राइवेट पार्ट समेत पूरे शरीर को जला दिया। महिला का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत नाजुक है। घटना के बाद पति फरार है। मामला सरायगढ़ इलाके का है। यहां के वार्ड नंबर-13 की रहने वाली महिला की शादी वार्ड नंबर-12 में ही 10 साल पहले हुई थी।

पति मुंबई में रंग-पेंट का काम करता है। दोनों के दो पुत्र भी हैं। अस्पताल में इलाजरत महिला ने बताया कि पति को मुंबई में ही 16 साल की एक लड़की से प्यार हो गया है। वह उससे शादी करना चाहता है। मुंबई में रहते हुए ही फोनकर बार-बार उससे शादी कर लेने की धमकी देता था। इस बात का वो हमेशा विरोध करती थी।

महिला के अनुसार हाल में जब वो वापस घर आया तो इस बात को लेकर दोनों में फिर से झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने महिला से पहले मारपीट की। फिर उसे खूंटे से बांध दिया। इसके बाद छोटे भाई के साथ मिलकर उसके पूरे शरीर को रॉड से जला डाला। घटना के बाद महिला के अन्य परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार महिला बुरी तरह जख्मी है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
Next Story