
x
गोपालगंज : गोपालगंज में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति (33) ने अपनी पत्नी को गर्म रॉड से दाग दिया। महिला चीखती-चिल्लाती रही लेकिन पति ने उसकी एक न सुनी। एक-एक कर दोनों हाथों में दाग दिया। महिला भागकर वह पड़ोसी के घर मदद मांगने गई। लेकिन वहां भी मदद नहीं मिली।
महिला गन्ने के खेत में जाकर छिप गई और राहगीर से फोन लेकर मायके वालों को फोन किया और जानकारी दी। मायके वालों फौरन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मायके वालों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है।
पीड़ित सदर प्रखंड के बसडिला गांव निवासी हरेंद्र शाह की बेटी गायत्री देवी (30) है। बताया जाता है कि वृंदावन गांव निवासी जितेंद्र साह से 6 साल पहले धूमधाम से हुई थी। शादी के दो साल तक सब कुछ सही चल रहा था। इस बीच एक बच्ची ने जन्म लिया। जो अब तीन वर्ष की हो गई है।
पति ने पत्नी को रस्सी से बांधकर गर्म रॉड से दाग दिया।
4 साल से चल रहा था अवैध संबंध
पीड़ित महिला गायत्री ने बताया कि चार साल से उसके पति जितेंद्र साह का उसकी मौसेरी बहन (यानी महिला की नगद) से अवैध संबंध चल रहा है। वह दो बच्चों की मां है। 4 साल पहले उसे अपने साथ सूरत लेकर चला गया। वह फल बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी जब भी विरोध करती तब भी उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
रस्सी से बांधकर गर्म सलाखों से दागा
पीड़िता ने बताया कि वह दशहरा में ससुराल अपने मन से चली गई। 16 दिसंबर को महिला का पति सूरत से घर आया। उस दिन से पत्नी लगातार विरोध करती थी। इसी का विवाद पर सोमवार को वह आक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। इससे भी उसका जी नहीं भरा तो पत्नी को रस्सी से बांध कर गर्म सलाखों से उसके दोनों हाथ को जला डाला जिससे महिला दर्द से चिल्लाती रही। लेकिन हैवान को दया नही आई। मायके वालों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। वहीं थानेदार सुभाष सिंह का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story