बिहार

पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर शव को फंदे पर लटकाया

Shantanu Roy
31 Aug 2022 11:17 AM GMT
पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर शव को फंदे पर लटकाया
x
बड़ी खबर
नालंदा। नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके के नईसराय मोहल्ले में महिला ने जिस पति के लिए निर्जला तीज व्रत रखा था, उसी हैवान पति और ससुरालवालो ने दहेज की खातिर पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मृतका अशोक यादव की पत्नी सोनी कुमारी है ।
ससुराल वाले मांगते रहते थे पैसे
मृतका के भाई सोहसराय के जलालपुर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2008 में हुई थी। उसके बहनोई सरकारी नौकरी में है। इस कारण पति और ससुराल वाले उसे 10 लाख की मांग किया करते थे। पैसे नहीं देने पर बार बार उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार को वह तीज व्रत की हुई थी। इसके लिए उसने पति से पूजा का सामान लाने के लिए कहा तो दोनों में वाद- विवाद होने लगा। इसी विवाद में पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से उसके साथ पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया
मृतका के भाई ने बताया कि मौत के बाद ससुराल वाले उसका शव फंदे में लटकाकर फरार होने के फिराक में था। इसी बीच रात के करीब 2 बजे पड़ोसी से उसे इस बात की जानकारी मिली। मृतका का भाई स्थानीय पुलिस की मदद से वहां पहुंचा तो उसने बहन को फंदे से झूलता देखा।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृत महिला के पति अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मायके वालों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Next Story