बिहार

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति को किया गया गिरफ्तार

Admin2
29 July 2022 7:16 AM GMT
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति को किया गया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कहलगांव थाना की पुलिस ने गुरुवार को दहेज उत्पीड़न के आरोप में बुद्धूचक थाना क्षेत्र के किशनदासपुर गांव के डब्लू यादव को गिरफ्तार किया। डब्लू यादव की पत्नी ने वर्ष 2021 में शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किये जाने और दहेज के लिए बार-बार मारपीट किये जाने की लिखित शिकायत कहलगांव थाना में दर्ज कराई थी। जिसका मायके कहलगांव थाना क्षेत्र के कुमरशाही गांव है। कहलगांव पुलिस अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

source-hindustan


Next Story