
x
Bhagalpur भागलपुर : भागलपुर के बबरगंज में छोटू कुरैशी नामक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गया था। दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जगह घर छोड़ दिया जहाँ परिवार वालों ने भी उसे तड़पता हुआ छोड़ दिया। अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बबरगंज थानाक्षेत्र के मोगलपुरा निवासी छोटू कुरैशी को उसके दोस्तों और घरवालों ने तड़पता छोड़ मौत के मुंह में ढकेल दिया था। रेलवे पटरी पर दोस्तों के साथ बैठे छोटू कुरैशी रेलवे लाइन पार करते समय 28 जुलाई 2025 को ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिस क्रम में उसके पेट और पीठ पर चोट आई थी। एक पांव भी कटकर अलग हो गया था।
उसे जख्मी हालत में तब उसके साथ वहां मौजूद दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाए उसके घर पर लाकर बेड पर लिटा दिया था। तब उन दोस्तों में एक ने उसे घर लाए जाने और वहां परिजनों के समक्ष होने वाली बातचीत का वीडियो बनाया था। वह वीडियो बबरगंज पुलिस के हाथ लग गई।
Tagsभागलपुरइंसानियत शर्मसारतड़पते रहे छोटू कुरैशीदेखता रहा समाजBhagalpurhumanity is ashamedChhotu Qureshi kept sufferingsociety kept watchingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





