बिहार

ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर: कुशवाहा

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 3:49 PM IST
ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर: कुशवाहा
x

पटना न्यूज़: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर जदयू छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने बगैर नाम लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. कहा कि वह अपना हिस्सा लिये बगैर कहीं नहीं जाएंगे.

कुशवाहा ने ट्वीट किया कि बड़ा अच्छा कहा भाई साहब आपने...! ऐसे बड़े भाई के कहने से छोटा भाई घर छोड़कर जाने लगे, तब तो हर बड़का भाई अपने छोटका को घर से भगाकर बाप-दादा की पूरी संपत्ति अकेले हड़प ले. ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर...? दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा लगातार ऐसे ही बयान दे रहे हैं. कुशवाहा के बयानों को लेकर पार्टी के अंदर उनके खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी कुशवाहा को लेकर बयान दे चुके हैं.

Next Story