छपरा : बिहार के छपरा में एक घर में हुए विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी. मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। सारण एसपी संतोष कुमार के हवाले से एएनआई ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। धमाका खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में रियाज मियां नाम के शख्स के घर में हुआ, जहां भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे. रियाज मियां पटाखा कारोबारी है,
जो कथित तौर पर शादियों के दौरान अवैध रूप से पटाखे बेचता था।धमाका इतना जोरदार था कि उनका घर पूरी तरह से तबाह हो गया जबकि आसपास के छह से ज्यादा घरों में दरारें आ गईं। पुलिस और दमकलकर्मियों ने मलबे से एक महिला और एक बच्चे सहित तीन शव बरामद किए हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।स्थानीय पुलिस के अनुसार, मलबे में पांच और लोग फंसे हुए हैं जिससे मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। घायलों को छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.





