बिहार

कार और ऑटो मे भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत

Rani Sahu
25 Nov 2022 5:17 PM GMT
कार और ऑटो मे भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
x
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर मे शुक्रवार को एक कार व ऑटो मे भीष्ण टक्कर हो गई। घटना मे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दो युवक घायल हो गए। मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के टरमा चौक की है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। लोगो मे घटना की जानकारी कांटी थाने की पुलिस को दिया।
सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबिन की। शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के कपरपूरा निवासी 17 वर्षीय प्रिंस कुमार था। वही, घायलो को उनके परिजन बैरिया स्थित निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहा उनका इलाज किया जा रहा है। मामले मे पुलिस ने घटनास्थल से ऑटो व कार को जब्त कर ली है।
पुलिस मामले की छनबिन मे जुट गई है। घटना को लेकर मृतक के भाई राहुल ने बताया की छोटा भाई कांटी गया हुआ था। उसे नये कपड़े खरीदने थे। इसको लेकर वह कांटी बाजार गया था। वहा से कपड़ा खरीदकर ऑटो से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने ऑटो मे जबरदस्त टक्कर मार दी। ऑटो मे सवार अन्य लोग घायल हो गए। जबकि, उनके भाई की मृत्यु हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story