बिहार

होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, हत्यारों ने शव को तेजाब से जलाने का किया प्रयास

Rani Sahu
3 Jun 2022 11:30 AM GMT
होमगार्ड जवान के बेटे की हत्या, हत्यारों ने शव को तेजाब से जलाने का किया प्रयास
x
बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है

बिहार के नालंदा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां होमगार्ड जवान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव की पहचान शव को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव की है। मृतक की पहचान बेलधन्ना गांव निवासी विजय कुमार सिंह के 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है।

मृतक का पिता दीपनगर थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। परिजन किसी से दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को दोनों भाई पास के नदी में मछली मारने गए थे। छोटा भाई घर वापस आ गया लेकिन मुकेश घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर मुकेश की तलाश की। इस बीच शुक्रवार की सुबह किसी ने उन्हें फोन कर शव मिलने की जानकारी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि परिजन किसी से दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं। जल्द हत्या के कारणों का पता लगा लिया जाएगा।


Next Story