बिहार

एक ही परिवार के 8 लोगों को हाइवा ने कुचला, दो की मौत

Rani Sahu
19 May 2023 1:50 PM IST
एक ही परिवार के 8 लोगों को हाइवा ने कुचला, दो की मौत
x

चतरा : चतरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हाइवा ने एक ही परिवार के 8 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत काफी गंभीर होने की वजह से दोनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। वहीं, बाकी घायलों को उपचार सिमरिया रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मृतक मनु उरांव और करनी कछप हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के फूसरी गांव के रहने वाले थे। वे दोनों दोनों पति-पत्नी थे। घटना की सूचना पर मौके पर सिमरिया थाना और शीला ओपी पुलिस पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई।

बेटी की चौठारी कर लौट रहे थे घर
जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी ने चार दिन पहले अपनी बेटी की शादी की थी। वे सभी बेटी की चौठारी में पसेरी गांव गए थे। इसके बाद बेटी दमाद को लेकर अन्य सदस्यों के साथ ऑटो से घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पीरी जंगल के पास विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को रौंद डाला। इस घटना में ऑटो के परख्चचे उड़ गए। वहीं, मौके पर दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई।
Next Story