बिहार

रेलवे नेटवर्क में ऐतिहासिक विस्तार हुआ, यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ीं : चिराग पासवान

SHIDDHANT
17 July 2026 9:50 PM IST
रेलवे नेटवर्क में ऐतिहासिक विस्तार हुआ, यात्रियों की सुविधाएं भी बढ़ीं : चिराग पासवान
x
Patna पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भारतीय रेलवे में हुए व्यापक बदलावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि पिछले वर्षों में रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है, रेल संपर्क बेहतर हुआ है और यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इन बदलावों का लाभ देश के आम नागरिकों को सीधे तौर पर मिल रहा है।
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि इस बात को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार की आलोचना करने वाले लोग भी यह मानते हैं कि भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा, "रेलवे नेटवर्क का विस्तार हुआ है, नई रेल लाइनों का निर्माण किया गया है, कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और यात्रियों के लिए स्टेशन, ट्रेनों तथा अन्य सुविधाओं में लगातार सुधार किया गया है। इससे आम लोगों की यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनी है।"
चिराग पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की सोच हमेशा आम नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की रही है। इसी उद्देश्य से रेलवे के आधुनिकीकरण, नई तकनीकों के इस्तेमाल, स्टेशनों के पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और तेज गति वाली ट्रेनों पर लगातार काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल रेलवे का विस्तार करना नहीं, बल्कि इसे विश्वस्तरीय परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी रेलवे क्षेत्र में कई नई परियोजनाएं शुरू होंगी, जिससे देश के दूरदराज के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
Next Story