बिहार
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, 6 दिन पहले बने पिता
Shantanu Roy
27 Nov 2022 2:43 PM GMT

x
बड़ी खबर
पूर्णिया। पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेला रोड स्थित बैरियर के पास रविवार को एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग गए। अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत पोठिया के रहने वाले गंगा रविदास का बेटा जितेंद्र कुमार रविदास (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गई।
मृतक का ससुर उमेश रविदास ने बताया ने बताया का जितेंद्र की शादी उनकी बेटी के साथ दो साल पूर्व 2020 में हुई थी। वह शादी के कुछ ही दिन बाद कमाने के लिए पंजाब चला गया और छठ पूजा में वापस घर आया था। पत्नी गर्भवती होने से वह रूक गया। 6 दिन पूर्व ही वह पिता बना था। जितेंद्र अपने ससुराल टीकापट्टी थाना क्षेत्र के मेंहदी गांव आया था। पंजाब पुन: जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था। पंजाब जाने से पहले अपने माता पिता से मिलने कटिहार के पोठिया बाइक से जा रहा था। बैरियर के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ससुराल में अपाचे बाइक मिला था। उसी बाइक से अपने घर जा रहा था। परिवार में वह अकेला ही कमाने वाले व्यक्ति था। मौत से पूरे परिवार सदमे में है।
Next Story