बिहार

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
21 Dec 2022 3:59 PM GMT
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
x
बड़ी खबर
पटना। राजधानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद घायल का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड गेट नंबर 2 के पास रोड क्रॉस कर रहे एक युवक को बाईपास की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भागने के क्रम में अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो कार पलट गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सीधा किया गया। जिसके बाद स्कॉर्पियों का ड्राइवर गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। वहीं घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस गाड़ी की खोजबीन में जुट गयी है।
Next Story