बिहार

हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Admin4
15 Aug 2023 1:01 PM GMT
हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत
x
भागलपुर। भागलपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव की है।
मृतकों की पहचान सुलतानगंज के रहने वाले सुचीत कुमार सिंह और शाहाबाद चौक के निवासी संजय साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहकुंड के माणिकपुर गांव के पस किनारे गड्ढे में एक तेज रफ्तार कार गिर गयी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की जान जाते जाते बची।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों का घटना की जानकारी दे दी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
Next Story