बिहार

पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक

Admin4
14 Aug 2023 1:07 PM GMT
पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक
x
अररिया। अररिया में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नरपतगंज फारबिसगंज एनएच 57 की है।
मृतकों की पहचान सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार और जीवछपुर महेशपुर के रहने वाले 55 वर्षीय अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों जोगबनी से बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी नरपतगंज थाना क्षेत्र स्थित पुल से बाइक समेत दोनों नीचे जा गिरे।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तबतक दोनो की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
Next Story