बिहार

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हीरा प्रभाकर, साबिर, मनोज व सज्जन शर्मा

Rani Sahu
14 July 2022 2:30 PM GMT
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हीरा प्रभाकर, साबिर, मनोज व सज्जन शर्मा
x
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त सहरसा जिला कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी एवं झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी के संगठन चुनाव संबंधित चार दिवसीय प्रवास के दौरान चुनाव संपन्न हुआ।जिला कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव मे जिला उपाध्यक्ष पद पर कुमार हीरा प्रभाकर, साबिर हुसैन, मनोज मिश्रा, सज्जन शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए

सहरसा,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त सहरसा जिला कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव पदाधिकारी एवं झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी के संगठन चुनाव संबंधित चार दिवसीय प्रवास के दौरान चुनाव संपन्न हुआ।जिला कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव मे जिला उपाध्यक्ष पद पर कुमार हीरा प्रभाकर, साबिर हुसैन, मनोज मिश्रा, सज्जन शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जिला अध्यक्ष पद पर आपस में सहमति नहीं बनने से अध्यक्ष पद के लिए रामसागर पांडेय, मो. नईम उद्दीन, मुकेश कुमार झा, विमल कांत झा, बद्री प्रसाद यादव, युवा कार्यकारी अध्यक्ष मजनू हैदर अली कैश, इंटक अध्यक्ष सत्यनारायण चौपाल, युवा अध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन, तारणी ऋषिदेव तथा मो. मोईन उद्दीन ने अपना नामांकन किया।
डी.आर.ओ. राकेश तिवारी ने कहा की सहरसा जिला के 11 प्रखंडों में 10 प्रखण्डों में निर्विरोध प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखण्ड कमिटी बन गई है। सिर्फ सौर बाजार प्रखंड में सहमति नहीं बन पाने के कारण वहाँ अभ्यर्थियो का नामांकन ले लिया गया है।10 प्रखण्ड में से पांच प्रखंड अध्यक्षों के नामों की घोषणा पहले कर दी गई एवं पांच प्रखंड अध्यक्ष क्रमशः महिषी से पूर्व मुखिया नजमुल होदा उर्फ हीरो, सलखुआ गजेंद्र प्रसाद यादव, पतरघट नवीन कुमार झा, सोनवर्षा राज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह, सत्तर कटैया कुंदन मुखिया को बनाया गया है।साथ ही डॉ. मोईज उद्दीन सहित 25 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति बनाई गई है। सभी प्रखंडों से प्रदेश डेलीगेट का भी नामांकन का पैनल तैयार करके राज्य चुनाव पदाधिकारी एवं केंद्रीय चुनाव पदाधिकारी को भेजा जाएगा।
जिला संगठन चुनाव पदाधिकारी राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन का चुनाव संवैधानिक तरीके से सभी बीआरओ एवं प्रखंड के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सर्वसहमति से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष पद पर जितने भी आवेदन किये गए हैं। उसमें से बहुत सारे आवेदन कांग्रेस की एक पद की नीति के तहत रद्द कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो निष्पक्ष और साफ-सुथरी चुनाव प्रक्रिया को अपनाती है। हमारा यह मिशन 2024 के आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का है।हम संगठन को मजबूत और सशक्त बना कर जनता के बीच केंद्र की निकम्मी सरकार की खामियों को लेकर जाएंगे। आज देश कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों देख रहै हैं।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story