बिहार

19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

Admin4
8 Sep 2023 6:55 AM GMT
19 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी
x
पटना। बिहार में बारिश की छिटपुट गतिविधियां बनी हुई है। बादलों की आवाजाही और नमी के प्रवाह की वजह से उमस की स्थिति भी रह रही है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को राज्य के 19 जिलों में आंशिक से मध्यम बारिश आसार जताये हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के तरफ़ से शुक्रवार को रोहतास, कैमूर, बांका और गया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भाग में आंशिक से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पटना में आंशिक बादलों की आवाजाही रहेगी। उमस बढ़ने पर बारिश संभावित है। गुरुवार की शाम पटना में अचानक घने बादल छाये। हालांकि छिटपुट बारिश के बाद बाद वैशाली की ओर बढ़ गए। गया में 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। उत्तर, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार में शुक्रवार को वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Next Story