
x
बेतिया। खबर बेतिया से आ रही है, जहां सशस्त्र सीमा बल यानी SSB जवानों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। एसएसबी जवानों की बस और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 जवान घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नरकटियागंज-लौरिया मुख्य मार्ग पर जयमंगलपुर गांव के पास की है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह एसएसबी जवानों से भरी बस कहीं जा रही थी। जैसे ही जवानों से भरी बस जयमंगलपुर गांव के पास पहुंची घने कोहरे के कारण बस और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आमने-सामने हुई टक्कर में 6 जवान घायल हो गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी शिकारपुर थाने को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने सभी घायल जवानों को इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडल अस्प्ताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी जवान खतरे से बाहर है और उनका इलाज किया जा रहा है।

Admin4
Next Story