बिहार

सरन्या महोत्सव के बैनर तले स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा

Admindelhi1
27 Feb 2024 6:25 AM GMT
सरन्या महोत्सव के बैनर तले स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा
x
बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में संस्था के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज की अध्यक्षता में हुई

छपरा: सारण्य महोत्सव की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में संस्था के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 मार्च रविवार को सारण्य महोत्सव के सिटी कार्यालय, सीए अमित कुमार का आवास, जगदम्बा रोड दहियावां में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश राज ने कहा कि सारण्य महोत्सव साहित्य, संस्कृति, शिक्षा एवम खेल-कूद के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी काम कर रहा है। इसी कड़ी में सारण्य महोत्सव निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए सीए अमित कुमार को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है।

बैठक का संचालन करते हुए महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विजय किशोर प्रसाद, जेनरल फिजिशियन, डॉक्टर संदीप कुमार सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अशोक कुमार सिंह चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर उज्ज्वल कुमार वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर नम्रता जायसवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विधि सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अविनाश कुमार जेनरल फिजिशियन, डॉक्टर सचिन दन्त रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर शम्भु कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सैय्यद सुहैल अख्तर होम्योपैथिक, डॉक्टर सम्पूर्णानन्द सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर मदन प्रसाद पैथोलॉजीकल अपनी सेवा प्रदान करेंगे। निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर के संयोजक सीए अमित कुमार ने बताया नर्वस फार्मा की तरफ से निःशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। स्वागत डॉ देवेश कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन सुभाष ओझ ने किया।

Next Story