बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आया था, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

SANTOSI TANDI
4 Sep 2023 7:29 AM GMT
अज्ञात वाहन की चपेट में आया था, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
x
, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
गया जिले के बेलगांज थाना क्षेत्र अंतर्गत एन एच-83 के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव बीच सड़क पर रखकर एन एच-83 गया पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। वहीं, मृतक की पहचान बेलगांज थाना के ओर फतेहपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय प्रभु मांझी हैं। शव के साथ आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गया-पटना एनएच-83 जाम कर देने से दोनों ओर से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
घर की घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलागंज थाने की पुलिस घटनास्थल स्थल ओर गांव एन एच-83 को पहुंची है। सड़क जाम कर रहे आक्रोशित को समझाने बुझाने में जुटी है। मृतक के शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रही है। लेकिन, आक्रोशित लोग और परिजन ठोस मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में बेला थाना के पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर रविवार की देर शाम ओर फतेहपुर गांव के एक शख्स की मौत हो गई है। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन व स्थानीय गांव के लोगों ने गया पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। जिसे हटाने की कोशिश की जा रही है। मृतक ओर गांव निवासी प्रभु मांझी के रुप में हुई है।
Next Story