बिहार

सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

Rani Sahu
24 May 2022 6:29 PM IST
सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
x
पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है

Munger : जिले में मंगलवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की टीम, एसएसबी और सीआरपीएफ की टीम ने अति नक्सल प्रभावित हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला कर हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा है. पुलिस को कई मामलों में इसकी लंबे समय से तलाश थी. नक्सली की पहचान बरहट थाना क्षेत्र निवासी भोत्रन नैय्या उर्फ क्विंटल नैय्या के रूप में हुई है. मुंगेर एसपी जेजे रेड्डी के मुताबिक गिरफ्तार शख्स नक्सली गिरोह का सक्रिय सदस्य है और बहादुर कोड़ा गिरोह के साथ नक्सली वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी.


Next Story