बिहार

खुशी गम में बदली, तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत

Admin Delhi 1
8 April 2022 1:27 PM GMT
खुशी गम में बदली, तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत
x

गया न्यूज़: जिला में चाकंद थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह छठ पूजा की खुशी अचानक गम में बदल गई। गांव में छठ पूजा के बज रहे भक्ति गीत अचानक मार्मिक चीत्कार में तब्दील हो गया। गांव का 20 वर्षीय सूरज कुमार की मौत छठ घाट पर नहाने के क्रम में तालाब में डूब जाने से हो गया। चाकंद थाना क्षेत्र के मेहरबानपुर गांव निवासी बिनोद यादव के घर छठ पर्व की खुशी का महौल था। सभी लोग खुशी खुशी भगवान भास्कर के आराधना में जुटे थे। परिजन रसलपुर सूर्य मंदिर घाट से गुरूवार को पहले अर्घ्य देकर लौटे और शुक्रवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य को लेकर पुनः घाट पहुंचे। उसी दौरान बिनोद यादव का 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार तालाब में नहाने की मंशा से छलांग लगा दिया। पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। नहाने के लिए तालाब में उतरा सूरज तलाब से नही निकला। जब लोगों को आभास हुआ कि तालाब में नहाने गया युवक डूब गया है तो स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू कर उसे बेहोशी के हालत में तालाब से बाहर निकाला गया। बिनोद को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जेपीएन अस्पताल गया रेफर कर दिया। स्थानीय पुलिस और छठ घाट के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जेपीएन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का महौल छा गया। छठ पर्व की खुशी गम में तब्दील हो गई।

चाकंद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए अपने साथ ले गए। वहीं रसलपुर सूर्य मंदिर घाट के कार्यकर्ताओं ने बताया कि युवक को तालाब में नहाने के लिए दो बार कार्यकर्ताओं ने मना किया था। फिर भी दो चार लोगों को नहाते देख तालाब में नहाने उतर गया और इस तरह की घटना हो गई।

Next Story