बिहार

बड़ी चूक! हाथ में हथकड़ी, साथ में पुलिस...फिर भी फरार हो गया आरोपी

jantaserishta.com
28 Nov 2026 8:11 AM IST
बड़ी चूक! हाथ में हथकड़ी, साथ में पुलिस...फिर भी फरार हो गया आरोपी
x
मचा हड़कंप.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में ऐसा वाकया हुआ, जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था. लेकिन अदालत तक पहुंचने से पहले ही वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसने हाथ से हथकड़ी सरकाई और भाग निकला. पुलिसकर्मी पीछा करते रह गए.
मामला सीजीएम कैंपस गेट के पास का है. पुलिस एक आरोपी को पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी. वह नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गुरुवार को पारू थाना क्षेत्र से पकड़ा गया था. शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था.
इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर अपने हाथ से हथकड़ी सरका ली. इसके बाद वह पुलिसकर्मी को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला. साथ चल रहे पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया. कोर्ट में मौजूद कुछ लोगों ने भी उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया. घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई. मौके पर हथकड़ी भी मिली.
एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान वह पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वहीं, साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक, आरोपी साहेबगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उसकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है.
इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर कोर्ट परिसर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी हथकड़ी कैसे सरका ले गया? क्या उसकी निगरानी में चूक हुई या सुरक्षा के दूसरे इंतजाम कमजोर थे? फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह पुलिस हिरासत से भागने में कैसे कामयाब हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story