बिहार

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन महिलाएं झुलसी, हालत गंभीर

Shantanu Roy
17 Sep 2022 10:21 AM GMT
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन महिलाएं झुलसी, हालत गंभीर
x
बड़ी खबर
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाएं बूरी तरह झुलस गई। सभी महिलाओं का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। वहीं सभी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के खुर्द पहाड़ियां गांव की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम 6 बजे खुर्द पहाड़ियां गांव में गरज के साथ बारिश हो रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली पोल पर गिरी।
इसके बाद आसपास के घर में काम कर रही 6 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गयी, जिनको आनन फानन में सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं सभी महिलाओं का सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सभी घायल महिलाओं की पहचान आरती देवी, ज्योति देवी, पूजा देवी, काजल कुमारी, गुनिया देवी और बिमला देवी के रूप में हुई है। इन सभी महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Next Story