बिहार

पत्नी का इलाज कराने गए थे बाहर, चोरों ने नगद व जेवर उड़ाया

Admindelhi1
23 March 2024 2:00 PM IST
पत्नी का इलाज कराने गए थे बाहर, चोरों ने नगद व जेवर उड़ाया
x
नब्बे हजार रुपये नकद व लाख रुपये व गहने उडाये

गोपालगंज: आमस की करमडीह पंचायत के मोरैनियां निवासी शिवकुमार पासवान के कुम्हरटोली पिपरा स्टेट स्थित बंद घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गये. इसमें नब्बे हजार रुपये नकद व लाख रुपये से अधिक के गहने व कपड़े शामिल हैं. यह घटना रात की बतायी जाती है. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घर बंद कर अपनी पत्नी का इलाज कराने कोलकाता चले गये थे. की सुबह जब बेटा बाहर से आया तो घर का ताला टूटा हुआ था और बक्सा, गोदरेज, अटैची में रखे सामान बिखरे पड़े थे.

घर से उड़ाए इन्वर्टर व बैटरी

अज्ञात चोरों ने की रात चाकन्द हसनपुर के एक ग्रामीण के दीवार के सहारे घर में घुस गए और छत पर लगे इन्वर्टर और बैटरी सहित अन्य कई सामान चुरा लिया. दुस्साहसी चोरों ने घर के छत पर सो रहे मालिक के कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया. हसनपुर के ग्रामीणों ने बताया कि विद्यानन्दन सिंह घर के छत के कमरे में सोये हुए थे.

Next Story