बिहार

घोटाले की भेंट चढ़ा गुरु गोविंद सिंह पथ

HARRY
30 Jun 2023 1:53 PM GMT
घोटाले की भेंट चढ़ा गुरु गोविंद सिंह पथ
x

पटन | पटना सिटी का सबसे प्रमुख पथ में शामिल गुरु गोविंद सिंह पथ नमामि गंगे की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। इसको देखते ही लोगों के डर से रोंगटे खड़े हो जाते है। आने-जाने वालों को हमेशा किसी बड़े हादसे की आशंका रहती है....लगभग 1 साल पहले बना यह पथ कई जगहों से ध्वस्त होना शुरू हो गया है। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले कुछ महीनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का यह मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर नमामि गंगे का कार्य चल रहा है और ऐसी स्थिति में अभियंता के द्वारा इस तरह का कार्य करा कर पैसे की लूट की जा रही है। सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए।

Next Story