
x
लखीसराय। जिले स्थित मार्गदर्शक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सैनिक स्कूल की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है जिससे प्रतिभागियों एवं अभिभावकों में एक सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक भावना जगने लगी है । गौरतलब हो कि भारत के सभी सैनिक स्कूल में वर्ग छठे और वर्ग 9वीं में नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र भरने के उपरांत बीते 28 जनवरी 2024 को परीक्षा ली गई थी जिसका मार्क्स 13 मार्च के शाम को जारी कर दिया गया। इस दौरान मार्गदर्शन पब्लिक स्कूल लखीसराय के सभी विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। स्कूल के निदेशक आनंद कुमार ने बताया कि अभिभावकों को परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर प्रसन्नता है। वही बच्चों में भी नई हौसला आफजाई हुई है। उन्होंने कहा हमारे बच्चे अब सैनिक स्कूल में नामांकन करवाने के मुकाम पर आए हैं। निदेशक आनंद कुमार के अनुसार इस परीक्षा में लगभग 90 फ़ीसदी छात्र उत्तीर्ण हो जाते हैं लेकिन कट आफ मार्क्स के आधार पर नामांकन एक फ़ीसदी की ही संभव है। इस बीच उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम भविष्य चाहने वाले तमाम अभिभावकों से बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए अपने संस्थान में नामांकन करवाने की गुजारिश की।
विदित हो कि भारत के अच्छे सैनिक स्कूल में यदि आप नामांकन चाहते हैं तो वर्ग-6 में 300 में 250 नंबर से अधिक लाना होगा और वर्ग-9 में 400 में 300 से अधिक नंबर लाना होगा। साथ-ही-साथ मेडिकल भी उत्तीर्ण होना होगा तभी नामांकन संभव है I इस बीच सभी सैनिक स्कूल एक साथ ऑनलाइन ही काउंसलिंग कर रही है जिसमें आपको सैनिक स्कूल के पोर्टल पर 10 सैनिक स्कूल का नाम चयन करना होगा। जिसमें आप नामांकन चाहते हैं लगभग एक सप्ताह बाद पुनः सैनिक स्कूल अपना रिजल्ट देगा I यदि आप असफल हुए तो अगले राउंड में पुनः काउंसलिंग कीजियेगा ऐसा लगातार राउंड चलते रहेगा जब तक की सैनिक स्कूल के सभी सीट भर न जाएँ. गौरतलव हो कि पिछले साल 8 राउंड कोंसलिंग किया गया था I
गौरतलव हो की बिहार के बच्चों का कट-ऑफ और अधिक हो जाता है यदि आप बिहार से हैं और बिहार के ही सरकारी सैनिक स्कूल में नामांकन चाहते हैं तो आपको 300 में 260 से अधिक नंबर लाना होगा
Tagsबिहारबिहार न्यूज़BiharBihar Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





