बिहार

दिनदहाड़े किराना दुकानदार को मारी गोली, अपराधी फरार

Admin4
9 Sept 2023 12:27 PM IST
दिनदहाड़े किराना दुकानदार को मारी गोली, अपराधी फरार
x
मसौढ़ी। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। प्रदेश में इन दिनों अपराधिक घटना चरम पर है। आए दिन बेखौफ अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। वहीं पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दुसरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। दरअसल यह पूरा मामला मसौढ़ी का है। जहां एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जहां बेखौफ अपराधियों ने किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने रात के अंधेरे में घटना को अंजाम दिया है। वही इस वारदात के बाद गांव में सन्नाट पसरा हुआ है। वही मृतक की पहचान गांव के ही रमेश शर्मा के 42 वर्षीय पुत्र चंद्रेश कुमार के रूप में हुई है। बता दे की गोली लगने से मृतक की मौत मौके पर ही हो गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मसौढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची गई है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या है इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।
Next Story